रीन ओवर मी (2007) Reign Over Me *** - डॉन चीडल, एडम सैंडलर. ड्रामा. सितंबर 11 की हवाई दुर्घटना में अपने परिवार को खो चुके सैंडलर को अरसे बाद अपने कॉलेज का पुराना दोस्त चीडल मिलता है और उसे सामान्य करने की कोशिश करता है. हालाँकि तालियों वाले सीन सैंडलर को मिले हैं और उन्होंने ठीक-ठाक निभाए भी हैं, फ़िल्म की हाइलाइट चीडल का अभिनय है. संयोग है कि कल "11 सितंबर" की बरसी भी है.
कैशबैक (2006) Cashback *** - कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस. अनिद्रा का शिकार नायक अपनी कलात्मक परिकल्पनाओं को खुला छोड़ देता है. बढ़िया फ़िल्मांकन और पार्श्वसंगीत वाली यह ब्रिटिश फ़िल्म कई बार अपने फ़्रीज फ़्रेमों के साथ अचंभित कर देती है. सेक्सयुक्त दृश्यों, नग्नता, और भाषा के लिए R-rated.
द लुकआउट (2007) The Lookout *** - जोसफ़ गोर्डन-लेविट, ज़ेफ़ डेनियल्स. अपराध, रोमांच, ड्रामा. एक कार दुर्घटना में दिमागी चोट के बाद युवा नायक एक बैंक में जेनिटर की नौकरी कर रहा है. उसपर एक बैंक लुटेरे गैंग की नज़र पड़ती है और...
मिस्टर ब्रूक्स (2007) Mr. Brooks ***/ - केविन कॉसनर, डेमी मूर, विलियम हर्ट. अपराध, रोमांच, ड्रामा. एक ऐसे आदमी की कहानी जो कभी-कभी अपने पर अपनी ऑल्टर ईगो को हावी होने देता है, जिसे हत्या करना पसंद है. कॉसनर बढ़िया हैं और हर्ट भी. दोनों के बीच का इंटरएक्शन भी मज़ेदार है. रक्तरंजित हिंसा, सेक्सयुक्त दृश्यों, नग्नता, और भाषा के लिए R-rated.
Showing posts with label ***/. Show all posts

Monday, September 10, 2007
Tuesday, July 03, 2007
ब्रीच (2007)
Breach
अमेरिका के सबसे बड़े सुरक्षा भंजन पर बनी यह फ़िल्म दिखाती है कि सच सचमुच कल्पना से ज़्यादा अजीब होता है. 2001 में रूस के लिए जासूसी करते पकड़े गए अमेरिकी एफ़बीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसन और एफ़बीआई द्वारा ही उसके पीछे लगाए एक एफ़बीआई प्रशिक्षु एरिक ओ नील की कहानी. चुस्त पटकथा, बढ़िया निर्देशन (बिली रे), और वाशिंगटन के कुछ बढ़िया नज़ारे.

द वेजेज़ ऑफ़ फ़ियर (1953) - फ़्रांस
Salaire de la peur, Le (France, French)
English name: The Wages of Fear
ये फ़िल्म मेरी प्रेक्षण-सूची में प्रमोद सिंह की बदौलत जुड़ी. लातिन अमेरिका के एक गाँव की आलस भरी दोपहरी से शुरू होकर ये फ़िल्म जिस तरह एक तनाव भरे रोमांच में बदलती है, देखने लायक है. अमेरिकन कंपनियों की तेल राजनीति फ़िल्म के केंद्र में है. शुक्रिया प्रमोद.

द आयरन जायंट (1999)
The Iron Giant (Animation)
इन्क्रेडिबल्स और रैटाटूई वाले ब्रैड बर्ड की इस ऐनिमेशन फ़िल्म के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. पर फ़िल्म बच्चों को एक मज़ेदार कहानी तो सुनाती ही है, तकनीकी नज़रिये से भी बढ़िया है. पात्रों को आवाज़ देने वालों में जेनिफ़र ऐनिस्टन और वैन डीज़ल शामिल हैं.

Thursday, June 28, 2007
वीनस (2006)
Venus
बेहतरीन अभिनय और चुटीले संवादों से सजी फ़िल्म. पीटर ओ टूल अविश्वसनीय हैं. जोडी व्हिटेकर भी प्रभाव डालती हैं. फ़िल्म माइ सन द फ़ैनेटिक वाले हनीफ़ क़ुरैशी ने लिखी है. जगह है इंग्लैंड. विषय है एक बुजुर्ग का एक युवा लड़की के प्रति आकर्षण. न न, भूलकर भी निःशब्द के बारे में मत सोचिये. दोनों की दुनियाएँ (भौतिक और कलात्मक दोनों) ही अलग हैं. परतदार.

Sunday, June 10, 2007
लेटर्स फ़्रॉम इवो जिमा (2006)
Letters From Iwo Jima (Japanese/English)
देखने लायक. अमरीका-जापान युद्ध में जापान की तरफ़ की एक कहानी. क्लिंट ईस्टवुड को मैं पसंद करता हूँ, पर मुझे लगता है इस फ़िल्म में वे पूरी तरह ईमानदार नहीं रहे. कहने को कहानी जापान के नजरिये से है पर अमेरिकी चश्मे के रंग दिखाई देते हैं.

Subscribe to:
Posts (Atom)