Showing posts with label ब्रिटेन. Show all posts
Showing posts with label ब्रिटेन. Show all posts

Monday, September 10, 2007

दिस इज़ इंग्लैंड (2006)

This Is England (UK)

सन 83 में आधारित यह ब्रितानी फ़िल्म उस दौर के इंग्लैंड के बेरोजगार युवाओं (स्किनहेड्स) के उद्देश्यहीन और अक्सर हिंसक आवारापन, फ़ॉकलैंड्स युद्ध के सामाजिक दुष्परिणामों, थैचर के प्रति असंतोष, और कुछ "राष्ट्रवादियों" द्बारा परिस्थितियों को रंगभेदी रंग देने के तरीकों का एक कोलाज है. कथित तौर पर फ़िल्म लेखक-निर्देशक शेन मीडोज़ के अपने अनुभवों की कहानी है.

फ़िल्म अपने रंगरूप (और कई बार कथावस्तु) में 2002 की आयरिश क्लासिक ब्लडी संडे की याद दिलाती है. यूँ तो पूरी कास्ट का काम ही बेहतरीन है, पर उस दौर में बड़े हो रहे एक ऐसे 12 साल के बच्चे जिसके पिता युद्ध में मारे जा चुके हैं के पात्र में टॉमस टरगूज़ का अभिनय बेजोड़ है.

भाषा/विषयवस्तु चेतावनी - फ़िल्म में गालियाँ भरी पड़ी हैं. एफ़-वर्ड का इस्तेमाल हर आधे मिनट में है.

Thursday, June 28, 2007

वीनस (2006)

Venus

बेहतरीन अभिनय और चुटीले संवादों से सजी फ़िल्म. पीटर ओ टूल अविश्वसनीय हैं. जोडी व्हिटेकर भी प्रभाव डालती हैं. फ़िल्म माइ सन द फ़ैनेटिक वाले हनीफ़ क़ुरैशी ने लिखी है. जगह है इंग्लैंड. विषय है एक बुजुर्ग का एक युवा लड़की के प्रति आकर्षण. न न, भूलकर भी निःशब्द के बारे में मत सोचिये. दोनों की दुनियाएँ (भौतिक और कलात्मक दोनों) ही अलग हैं. परतदार.

Sunday, June 17, 2007

हॉट फज़ (2007)

Hot Fuzz

दो शब्द - ब्लडी ब्रिलियंट.

ब्लैक कॉमेडी कोई ब्रितानियों से सीखे. शॉन ऑफ़ द डेड वाले लेखक-निर्देशक एडगर राइट की पेशकश. साइमन पेग, जो फ़िल्म के सह-लेखक भी हैं, सारजेंट एंजल की भूमिका में जबरदस्त हैं. इस साल अब तक देखी फ़िल्मों में बेहतरीन.